Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्लैन मैक्सवेल ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, वन डे इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

2 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। एजबेस्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कीवी पारी के दौरान चार शानदार कैच पकड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।  मैक्सवेल ने

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 02, 2017 • 21:06 PM
Glenn Maxwell becomes just 2nd player in ODI history to take 4 catches in an innings twice
Glenn Maxwell becomes just 2nd player in ODI history to take 4 catches in an innings twice ()
Advertisement

2 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। एजबेस्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कीवी पारी के दौरान चार शानदार कैच पकड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

मैक्सवेल ने कीवी पारी के दौरान मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रॉन्की, नील ब्रूम और एडम मिल्ने का कैच लपका। इके साथ ही वन डे क्रिकेट के इतिहास में दो बार एक पारी में चार कैच पकड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Trending


इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान ही ये कमाल कर पाए थे।

इसके अलावा मैक्सवेल चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में चार कैच लपकने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाथन मैकुलम ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ चार कैच पकड़े थे।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

न्यूजीलैंड ने चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में शुक्रवार को वर्षा से बाधित मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण मैच 50 ओवरों की जगह 46 ओवरों का कर दिया गया। किवी टीम ने कप्तान केन विलियमसन के 100 रनों और ल्यूक रौंची की 65 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 45 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए। 

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS
Advertisement