Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनोद खन्ना के निधन पर ट्रोल हुए विनोद कांबली, ट्विटर पर दिया करारा जवाब

अप्रैल 29, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ट्रोल कर दिया। हालांकि विनोद कांबली ने भी एक ट्विटर कर उस ट्विटर...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 29, 2017 • 20:07 PM
भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट टीम ()
Advertisement

अप्रैल 29, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ट्रोल कर दिया। हालांकि विनोद कांबली ने भी एक ट्विटर कर उस ट्विटर यूजर पर करारा प्रहार किया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गौरतलब है कि कैंसर की लंबी बीमारी से लड़ते हुए गुरूवार 27 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में विनोद खन्ना ने अंतिम सांस ली। एक तरफ जहां पूरे देश भर से फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे थें वहीं दूसरी तरफ एक ट्विटर यूजर ने विनोद शोक संदेश लिखकर एक्टर विनोद खन्ना के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को टैग कर दिया।

Trending


इसके बाद ट्विटर पर अन्य यूजर्स ने भी कांबली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में कई फैंस ने लोगों को याद भी दिलाया कि निधन विनोद खन्ना का हुआ है न कि विनोद कांबली का, लेकिन ट्रोलर्स नहीं रूके।

आपको बता दे जिस ट्विटर यूजर ने सबसे पहले विनोद खन्ना की जगह कांबली को टैग कर ट्विट किया था उन्होंने अपने ट्विट को डिलिट भी कर दिया। लेकिन फिर भी विनोद कांबली का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

उन्होंने एक ट्वीट कर ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।  उन्होंने लिखा कि विनोद खन्ना शानदार अभिनेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांती प्रदान करे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें विनोद कांबली का ट्वीट


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS